शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिबेंचर के प्राइवेट प्लेसमेंट से शोभा (Sobha) का शेयर मजबूत

शोभा (Sobha) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के प्राइवेट प्लेसमेंट से 15 करोड़ रुपये अर्जित किये।

इससे कंपनी के शेयर में 5.22% की बढ़त देखी जा रही है। बीएसई में शोभा का शेयर शुक्रवार को 258.80 रुपये पर बंद हुआ था। इसकी तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ यह 265.00 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में ही यह और मजबूत हुआ। शुरुआती कारोबार में करीब सवा दस बजे कंपनी के शेयर में 13.50 रुपये (5.22%) की बढ़त के साथ 272.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!