शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने की गोदरेज फंड मैनेजमेंट (Godrej Fund Management) की शुरूआत, शेयर में बढ़त

गोदरेज प्रोपर्टीज (Godrej Properties) ने भारत और सिंगापुर में रियल एस्टेट धन प्रबंधन व्यापार के लिए गोदरेज फंड मैनेजमेंट की शुरुआत की है।

यह फंड भारत में आवासीय परियोजनाओं में निवेश करेगा। इस फंड के जरिये कंपनी ने 27.5 करोड़ डॉलर जुटा लिये है। इसमें नीदरलैंण्ड की एपीजी एस्सेट मैनेजमेंट (APG Asset Management) सबसे बड़ी निवेशक है। बीएसई में गोदरेज प्रोपर्टीज का शेयर शुक्रवार को 282.00 रुपये पर बंद हुआ था। इसकी तुलना में आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ यह 283.00 रुपये पर खुला। अपराह्न करीब 12.42 बजे कंपनी के शेयर में 5.55 रुपये (197%) की बढ़त के साथ 287.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख