शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नव भारत वेंचर्स (Nava Bharat Ventures) ने किया टाटा पावर (Tata Power) से समझौता

नव भारत वेंचर्स (Nava Bharat Ventures) ने तेलंगाना राज्य विद्युत वितरण कंपनियों को बिजली की आपूर्ति के लिए टाटा पावर (Tata Power) के साथ समझौता किया है।

यह समझौता 27 मई 2016 से 25 मई 2017 तक की अवधि में बिजली आपूर्ति करने के लिए है। नव भारत वेंचर्स इसके तहत तेलंगाना स्थित तीन इकाइयों को कुल 243 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति करेगी।
कंपनी ने इस बारे में शनिवार को बयान जारी किया था। आज सुबह से ही इसके शेयर में मजबूती का रुझान दिख रहा है। बीएसई में नव भारत वेंचर्स का शेयर शुक्रवार के बंद स्तर 160.70 रुपये की तुलना में आज सोमवार को मजबूती के साथ 165.00 रुपये पर खुला। दोपहर करीब ढाई बजे यह शेयर 4.50 रुपये (2.80%) की बढ़त के साथ 165.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!