शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) का सातवाँ प्रतिभूतिकरण पूरा

sks microfinanceगैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) ने वर्तमान वित्त वर्ष में प्रतिभूतिकरण का सातवाँ लेन-देन पूरा कर लिया है, जिसका मूल्य 538.11 करोड़ रुपये है।

अब तक ऐसे सात लेन-देन से कंपनी ने वर्तमान वित्त वर्ष में कुल 2,319.93 करोड़ रुपये का प्रतिभूतिकरण किया है। एक प्रमुख रेटिंग एजेंसी ने इन प्रतिभूतियों को एए (एसओ) रेटिंग दी है। यह रेटिंग ऋण प्रपत्र पर कम जोखिम होना दर्शाती है। इसके साथ ही कंपनी के शेयर में भी मजबूती आयी है।
बीएसई में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस का शेयर शुक्रवार के बंद स्तर 524.20 रुपये की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 532.00 रुपये पर खुला। अंत में यह 9.80 रुपये (1.87%) की बढ़त के साथ 534.00 रुपये पर बंद हुआ है। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख