शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एम्फैसिस (Mphasis) का शेयर भाव 7% लुढ़का

mphasisबाजार में ऐसी अटकलें हैं कि अमेरिकी कंपनी ब्लैकस्टोन ग्रुप (Blackstone Group), भारतीय आईटी कंपनी एम्फैसिस में हेवलेट-पैकर्ड यानी एचपी (HP) की 60.4% हिस्सेदारी भारी छूट पर खरीद सकती है।

इन अटकलों के बीच एचपी की सहायक कंपनी एम्फैसिस (Mphasis) का शेयर भाव आज 7% तक लुढ़क गया। बीएसई में एम्फैसिस का शेयर शुक्रवार के बंद स्तर 490.80 रुपये के मुकाबले आज सोमवार को कमजोरी के साथ 477.00 रुपये पर खुला। यही इसका दिन का उच्च स्तर भी रहा। कारोबार के दौरान यह 448.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। सत्र पूरा होने के समय इसका शेयर 34.35 रुपये (7.00%) की गिरावट के साथ 456.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख