शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने तंजानिया के टावर एटीसी को बेचे

airtel new logoभारत की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने तंजानिया में अपने टावरों को अमेरिकन टावर कंपनी (American Tower Corporation) को बेचने का फैसला किया है।

भारती ने अपनी सहायक कंपनी एयरटेल तंजानिया (Airtel Tanzania) के माध्यम से तंजानिया में 1,350 टावरों को बेचने का यह समझौता किया है। इस समझौते के तहत अमेरिकन टावर कंपनी एयरटेल तंजानिया से इन 1,350 टावरों के अलावा लगभग 100 अतिरिक्त टावर भी खरीद सकती है, जो अभी तैयार किये जा रहे हैं। इन 100 टावरों के लिए अतिरिक्त भुगतान होगा।

समझौते में यह प्रावधान भी है कि एयरटेल इन टावरों के प्रमुख किरायेदार की भूमिका में रहेगी, जिसके लिए आरंभ में 10 साल का लीज होगा। एयरटेल ने अपने बयान में बताया है कि यह समझौता 2016 की पहली छमाही के दौरान पूरा हो जाने की उम्मीद है, जो नियामक स्वीकृतियाँ मिलने पर निर्भर है। 

भारती एयरटेल ने इस समझौते की सूचना आज बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंजों को दी है। हालाँकि इससे पहले आज पूरे सत्र में भारती का शेयर मजबूत बना रहा। बीते शुक्रवार के बंद भाव 344.65 रुपये की तुलना में आज यह 354.65 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 8.90 रुपये या 2.58% की तेजी के साथ 353.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!