शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचएफसीएल (HFCL) करेगी रक्षा उपकरणों का उत्पादन

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक कम्युनिकेशन (Himachal Futuristic coommunication) यानी एचपीसीएल (HPCL) अपनी नयी रणनीति के तहत रक्षा उपकरणों का उत्पादन शुरू करने वाली है।

कंपनी भारत सरकार की पहल ‘मेक इन इंडिया’ के तहत रक्षा उत्पादन में कदम रखना चाहती है। यह रक्षा से संबंधित अपने उपकरणों का प्रदर्शन 28 मार्च से शुरू हो रहे डिफेक्सपो 2016 (Defexpo 2016) में करेगी।
इस खबर के साथ ही कंपनी के शेयर में आज जोरदार तेजी दिख रही है। बीएसई में एचएफसीएल का शेयर सोमवार के बंद स्तर 14.30 रुपये की तुलना में आज मंगलवार को बढ़त के साथ 15.70 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही यह 16.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जहाँ यह पिछले बंद भाव से 15% तेज था। फिलहाल करीब दस बजे यह शेयर 1.90 रुपये (13.29%) की बढ़त के साथ 16.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख