शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को मिला थर्मल यूनिट के परिचालन का ठेका, शेयर में बढ़त

बीएचईएल पंजाब में 270 मेगावाट थर्मल यूनिट के परिचालन का ऑर्डर मिला है। कंपनी को एक महीने के अंदर यह दूसरा ऑर्डर मिला है।

कंपनी को इससे पहले पंजाब में ही 270 मेगावाट थर्मल यूनिट का ठेका मिल चुका है। कंपनी को यह दोनों ठेके जीवीके पावर ऐंड इन्फ्रा ने गोइंदवाल साहिब कोयला आधारित थर्मल पावर परियोजना के परिचालन के लिए दिया गया है।
बीएसई में बीएचईएल के शेयर सोमवार 111.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 113 रुपये पर खुला। पूर्वाह्न करीब 10.20 बजे कंपनी के शेयर 3.20 रुपये या 2.90% की बढ़त के साथ 115.20 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 27,400.88 करोड़ रुपये है। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 90.40 रुपये तक नीचे गया था। यह इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 289.85 रुपये का रहा था। वर्तामान में कंपनी का शेयर 200 डीएमए (DMA) के ऊपर कारोबार कर रहा हैं। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख