शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) को मिले चार ठेके, शेयर उछला

जेएमसी प्रोजेक्ट्स (JMC Projects) को देश और विदेश में कुल 930 करोड़ रुपये के चार ठेके मिले हैं।

इसे इथियोपिया में 465 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। साथ ही इसे बेंगलूरु में 235 और 62 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं। इसके अलावा रायपुर में इसे 169 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। ये ठेके सड़क, भवन और मॉल निर्माण से संबंधित हैं। इन ठेकों के मिलने के बाद कंपनी के शेयर में 7% से अधिक की मजबूती आयी है।
बीएसई में जेएमसी प्रोजेक्ट्स का शेयर सोमवार के बंद स्तर 202.00 रुपये की तुलना में आज मंगलवार को मजबूती के साथ 213.90 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर भाव 223.50 के उच्च स्तर तक गया। सुबह करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 14.80 रुपये (7.33%) की बढ़त के साथ 216.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख