शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स (MIC Electronics) को मिला 12 करोड़ रुपये का ठेका

एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स को ऊर्जा दक्षता सेवाओं (Energy Efficiency Services) से 12 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के पीएसयू का एक संयुक्त उपक्रम है। बीएसई में एमआईसी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सोमवार को 20.15 रुपये पर बंद हुआ था। आज मंगलवार को यह शेयर मामूली गिरावट के साथ 20.05 रुपये पर खुला। अपराह्न करीब 12.05 बजे कंपनी के शेयर 0.80 या 3.97% की बढ़त के साथ 20.95 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 334.77 करोड़ रुपये है। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 23.65 रुपये तक ऊपर चढ़ा था और नीचे की ओर 20.10 रुपये तक फिसला था। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए (DMA) के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख