शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुनर्गठन पर बैठक से उछला मैकनली भारत इंजीनियरिंग (McNally Bharat Engineering) का शेयर

मैकनली भारत इंजीनियरिंग कंपनी (McNally Bharat Engineering Company) ने आज अपने निदेशक मंडल की बैठक बुलायी है।

आज की इस बैठक में मैकनली भारत इंजीनियरिंग और इसकी सहायक कंपनियों - मैकनली सयाजी इंजीनियरिंग, किलबर्न इंजीनियरिंग और ईएमसी के पुनर्गठन और विलय संबंधी विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की जायेगी। मैकनली ने यह भी जानकारी दी है कि इस बैठक के मद्देनजर कंपनी के शेयरों के लिए ट्रेडिंग विंडो 21 मार्च 2016 से ही 48 घंटों के लिए बंद रखा जायेगा। 

इस बीच मैकनली के शेयर भाव में लगातार चार दिनों से चल रही बढ़त आज भी जारी है। बीएसई में मैकनेली भारत इंजीनियरिंग का शेयर सोमवार के बंद स्तर 80.50 रुपये की तुलना में आज मंगलवार को मजबूती के साथ 83.20 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर भाव 88.55 के उच्च स्तर तक गया। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयर में 4.50 रुपये (5.59%) की बढ़त के साथ 85.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख