शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मॉयल (MOIL) ने किया अंतरिम लाभांश का भुगतान, शेयर मजबूत

भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली कंपनी मॉयल (MOIL) ने सरकार को अंतरिम लाभांश का भुगतान कर दिया है।

मॉयल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जी.पी. कुनदर्गी द्वारा कल सोमवार को इस्पात और खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को 36.07 करोड़ रुपये का चेक दिया गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर, अंतरिम लाभांश का भुगतान किया।
बीएसई में मॉयल का शेयर सोमवार को 227.85 रुपये पर बंद होकर आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 227.90 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 224.55 के निचले स्तर तक गिर गया। करीब 10 बजे इसमें बढ़त का दौर शुरु हुआ और यह 234.40 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 3.15 रुपये (1.38%) की बढ़त के साथ 231.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!