शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) को मिले पाँच ठेके, शेयर उछला

कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन (Kalpataru Power Transmission) को देश और विदेश में कुल 1,320 करोड़ रुपये से अधिक के पाँच ठेके मिले हैं।

इसे पावरग्रिड सदर्न इंटरकनेक्टर ट्रांसमिशन सिस्टम (Powergrid Southern Interconnector Transmission System) से 778 करोड़ रुपये और पावरग्रिड वरोड़ा ट्रांसमिशन (Powergrid Warora Transmission) से 353 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। साथ ही इसे अल्ट्रा मेगा सोलर पार्क ट्रांसमिशन सिस्टम (Ultra Mega Solar Park Transmission System) से 77 करोड़ रुपये, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (PGCIL) से 44 करोड़ रुपये और अबू धाबी में 73 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। ये ठेके ट्रांसमिशन लाइन और सबस्टेशन परियोजना से संबंधित हैं।

बीएसई में कल्पतरु पावर का शेयर मंगलवार के बंद स्तर 204.85 रुपये की तुलना में आज बुधवार को मजबूती के साथ 220.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर भाव 223.70 के उच्च स्तर तक गया। सुबह करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 12.35 रुपये (6.03%) की बढ़त के साथ 217.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख