शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्याणी निवेश (Kalyani Investment) ने कल्याणी कारपेंटर स्पेशल स्टील में खरीदी 9.7% की हिस्सेदारी

कल्याणी निवेश कंपनी ने कल्याणी कारपेंटर स्पेशल स्टील में 9.7% की हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने यह हिस्सेदारी यूएसए कारपेंटर टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन (सीटीएस) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी कारपेंटर टेक्नोलॉजी मॉरिशस (सीटीएम) से खरीदा है। केसीएसएसपीएल कल्याणी ग्रुप और सीटीएस का संयुक्त उद्यम है। जिसमें 74% हिस्सेदारी कल्याणी ग्रुप के पास है और 26% की हिस्सेदारी सीटीसी के पास है। केसीएसएसपीएल विशेषता और मिश्र धातु स्टील्स के निर्माण में लगा हुआ है। पुणे और रंजनगांव में कंपनी के अपने प्लांट है।
बीएसई में कल्याणी निवेश कंपनी के शेयर मंगलवार 1683 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 63 रुपये गिर कर 1620 रुपये पर खुला। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे कंपनी के शेयर 2.75 रुपये या 0.16% की गिरावट के साथ 1680.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख