शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 3,205 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को अलग-अलग व्यवसायों से कुल 3,205 करोड़ रुपये के 4 ठेके मिले है।

इनमें भवनों और कारखानों के निर्माण के लिए 2018 करोड़ रुपये के, बिजली संचारण (ट्रांसमिशन) एवं वितरण संबंधी व्यवसाय में देश और विदेश में 710 करोड़ रुपये के, मेटलर्जिकल एवं सामग्री प्रबंधन के व्यवसाय में 177 करोड़ रुपये के और हेवी सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर व्यवसाय में 300 करोड़ रुपये के ठेके शामिल हैं। 

बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर मंगलवार के बंद स्तर 1237.10 रुपये की तुलना में आज बुधवार को मजबूती के साथ 1242.00 रुपये पर खुला और करीब पौने 11 बजे 1248.15 रुपये के उच्च स्तर तक गया। हालाँकि इसके बाद यह थोड़ा नीचे आ कर सपाट रुझान के साथ चल रहा है। करीब पौने एक बजे कंपनी के शेयर में केवल 0.90 रुपये (0.07%) की बढ़त के साथ 1238.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख