शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेन्नार इंजीनियरिंग (Pennar Engineering) को मिला 120 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर 10.55% उछला

पेन्नार इंजीनियरिंग को 120 करोड़ रुपये के 8 ठेके मिले हैं। कंपनी को यह ठेका रिलायंस कम्युनिकेंशस द्वारा भारत में विभिन्न जगहों पर 4जी टावर

इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए और एलऐंडटी निर्माण द्वारा कंपनी की तमिसनाडु स्थित फैक्ट्री के लिए मिला है। इसके अलावा कंपनी को हाइमीडिया लैब,कर्नाटक की शिव शक्ति शुगर से वेयर हाउस के लिए, नागपुर की निम्मा नरायण इंजीनियर्स से एमईएस के उत्पादन यूनिट, तमिलनाडु में टीवीएस इन्फ्रास्ट्रक्चर वेयरहाउस के लिए, आंध्राप्रदेश में कुमार राजा ऐंड कॉरपोरेशन से एमईएस के लिए प्रोसेसिंग यूनिट का ठेका मिला है। कंपनी का मौजूदा बाजर पूंजीकरण 480.88 करोड़ रुपये है।
बीएसई में दोपहर करीब 1.20 बजे पेन्नार इंजीनियर के शेयर 14.80 रुपये या 10.55% की बढ़त के साथ 155.10 रुपये पर चल रहा है। यह शेयर मंगलवार के 140.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को 147 रुपये पर खुला। वर्तमान में यह शेयर 100 डीएम (DMA) के नीचे कारोबार कर रहा है। यह शेयर 11 फरवरी को 2016 को 127 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 178 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख