शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) ने एस्ट्राजेनेका इंडिया (AstraZeneca India) के साथ की साझेदारी

दवा कंपनी सन फार्मा ने एस्ट्राजेनका इंडिया के साथ टाइप 2 मधुमेह की दापाग्लीफोलोजिन दवा के वितरण के लिए साझेदारी की है।

साझेदारी के तहत सन फार्मा दापाग्लीफोलोजिन दवा को ऑएक्सरा ब्रांड नाम से प्रमोट और वितरण करेगा। एस्ट्राजेनेका इंडिया बाजार में दापाग्लीफोलोजिन दवा को फॉरएक्सिगा ब्रांड नाम से बिक्री करेंगी। समझौते के अनुसार दोनों कंपनियां भारत में दापाग्लीफोलोजिन दवा को अलग-अलग ब्रांड नाम से प्रमोट और वितरित करेगी। दापाग्लीफोलोजिन दवा का बौद्धिक संपदा अधिकार एस्ट्राजेनेका इंडिया के पास ही रहेगा। बीएसई में सन फार्मा के शेयर 4.80 रुपये या 0.57% की बढ़त के साथ 848.90 रुपये पर चल रहा है। यह शेयर मंगलवार 844.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 845 रुपये पर खुला। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख