शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मफतलाल इंडस्ट्रीज (Mafatlal Industries) ने रेडीमेड यूनिफॉर्म के कारोबार में रखा कदम

अरविंद मफतलाल समूह की प्रमुख कंपनी मफतलाल इंडस्ट्रीज (एमआईएल) ने  रेडीमेड स्कूल और कॉर्पोरेट

यूनिफॉर्म गारमेंट्स में कदम रखा है। अब तक मफतलाल भारत में स्कूली और कॉर्पोरेट यूनिफॉर्म फैब्रिक की प्रमुख विक्रेता था। कंपनी के एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत आने वाले 5 वर्षों में सिर्फ रेडीमेड यूनिफार्म वर्ग में 500 करोड़ रुपये का कारोबार करने की योजना है। कंपनी को चालू वर्ष में कॉर्पोरेट रेडीमेड यूनिफॉर्म में 75 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार करने की उम्मीद है। यह सभी उत्पाद मफतलाल दुकानों, मफतलाल की यूनिफॉर्म स्टोर और स्कूल यूनिफॉर्म के खुदरा विक्रेताओं के पास उपलब्ध होगी। कंपनी ने यूनिफॉर्म के लिए इ-कॉमर्स साइट को बाजार में उतारा है। इस इ-कॉमर्स व्यापार की खासियत यह है की यह ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबार को इस तरह विलय करेगा की ऑनलाइन ऑफलाइन खुदरा स्टोर के लिए व्यापार और सेवा प्रदाता का काम करेगा। इस मॉडल में ऑनलाइन कारोबार ऑफलाइन कारोबार को प्रभावित नहीं करेगा। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख