शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) तेलंगाना में करेगा 600 मेगावाट थर्मल यूनिट का परिचालन

बीएचईएल को तेलंगाना में 600 मेगावाट कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट के परिचालन का ठेका मिला है।

यह परियोजना भारत की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी (एससीसीएल) द्वारा विकसित किया जा रहा है। इस यूनिट की शुरुआत के साथ ही एससीसीएल के विद्युत उत्पादन के कारोबार में विवधता आयी है। तेलंगाना में बीएचआएल द्वारा तीन महीने के भीतर यह दूसरा थर्मल पावर प्लांट अधिगृत है। तेलंगाना विद्युत क्षेत्र में बीएचईएल का प्रमुख योगदान है, 85% कोयला आधारित विद्युत स्टेशन में से 5,180 मेगावाट राशि का अधिगृहण बीएचईएल द्वारा किया गया है। बीएसई में बीएचईएल के शेयर बुधवार 23 मार्च को 0.20 रुपये या 0.17% की गिरावट के साथ 116.55 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 117.80 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर यह 115.95 रुपये तक फिसला। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 90.42 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 21 जुलाई 2015 को यह शेयर 289.85 रुपये तक ऊपर चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर है। (शेयर मंथन, 25 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख