शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति (Maruti) ने शुरु किया कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा का वितरण

यात्री वाहनों की प्रमुख निर्माता कंपनी मारुति ने अपनी नयी कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा का वितरण शुरु कर दिया है।

यह वाहन भारत में फैले कंपनी के 1,800 बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो में बाजार में उतारा था। यह वाहन डूयल टोन कलर स्कीम के साथ टॉप एंड वेरिएंट सहित 7 वेरिएंट में उपलब्ध है। बीएसई में मारुति शेयर बुधवार 23 मार्च को 36.30 रुपये या 0.98% की बढ़त के साथ 3,735.70 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 3,744 रुपये तक उपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 3,669.10 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!