शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पुंज लॉयड (Punj LIyod) के सीएफओ और सीईओ का इस्तीफा

इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी पुंज लॉयड (Punj LIyod) ने बताया है कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जयराम प्रसाद चलसानी और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) शामिक रॉय ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।

कंपनी ने इनके उत्तराधिकारियों के नाम अभी नहीं बताये हैं। साथ ही कंपनी के चेयरमैन अतुल पुंज के बेटे शिव पुंज को तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है, जो अभी तक प्रबंधक के रुप में काम कर रहे थे।
कंपनी का शेयर बीएसई में बुधवार 23 मार्च को 0.05 रुपये (0.22%) की मामूली गिरावट के साथ 22.70 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले वर्ष 6 अगस्त को यह 52 हफ्तों के उच्च स्तर 35.80 रुपये पर पहुँचा था, जबकि इसी अवधि में इसका निचला स्तर पिछले वर्ष 20 मई को 20.75 रुपये था। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख