शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोनेट इस्पात (Monnet Ispat) बेचेगी मोनेट पावर कंपनी

मोनेट इस्पात एवं ऊर्जा (Monnet Ispat & Energy) ने बताया है कि कंपनी को शेयरधारकों से अपनी सहायक कंपनी, मोनेट पावर कंपनी, को बेचने की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने बताया है कि शेयरधारकों ने उस विशेष प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके तहत कंपनी अपनी सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बेच या हस्तांतरित कर सकती है।
बीएसई में मोनेट इस्पात एवं ऊर्जा का शेयर बुधवार 23 मार्च को 0.20 रुपये (0.88%) की हल्की बढ़त के साथ 23.00 रुपये पर बंद हुआ था। इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 59.30 रुपये 24 मार्च 2015 को था, जबकि इसी अवधि में वर्तमान वर्ष में 25 फरवरी को इसका निचला स्तर 19.25 रुपये था। (शएयर मंथन, 26 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!