शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को मिली यूएसएफडीए से मंजूरी

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन से (यूएसएफडीए) दो और एएनडीए (ANDA) की मंजूरी मिली है।

कंपनी को यास्मीन के जेनेरिक संस्करण ड्रोसपिरेनोन और एथीनील एस्ट्रॉडिऑल दवा और दूसरी मंजूरी प्लान बी वन स्टेप के जेनेरिक संस्करण लीवोनॉरगेसट्रेल दवा के उत्पादन के लिए मिली है। आईएमएस हेल्थ के अनुसार जनवरी 2016 को समाप्त हुए 12 महीनों की बिक्री आँकड़ो में यास्मीन के बाजार ने सालाना लगभग 13.17 करोड़ रुपये की बिक्री की है। वहीं प्लान बी वन स्टेप जेनरिक संस्करण के बाजार ने जनवरी 2016 में समाप्त हुए 12 महीनों में सालाना लगभग 4.52 करोड़ की बिक्री की है। बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर बुधवार 23 मार्च के 822.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 839.75 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 10 बजे कंपनी के शेयर 6.40 रुपये या 0.78% की बढ़त के साथ 828.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख