शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैटको फार्मा (Natco Pharma) के संयंत्रों की यूएसएफडीए (USFDA) जाँच, शेयर लुढ़का

नैटको फार्मा (Natco Pharma) ने बताया है कि यूएसएफडीए (USFDA) ने कंपनी के चेन्नई के पास मनाली स्थित ऐक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट्स और कोठुर स्थित फार्मास्यूटिकल फॉर्मुलेशंस संयंत्रों का फरवरी और मार्च महीने में निरीक्षण किया है।

कंपनी को इन निरीक्षणों से संबंधित 483 अवलोकन मिले हैं। कंपनी ने इन अवलोकनों का जवाब भेज दिया है, साथ ही ये भरोसा रखा है कि इन संयंत्रों में बनने वाले वर्तमान या भविष्य के उत्पादों पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

हालाँकि इस स्पष्टीकरण के बावजूद बीएसई में नैटको फार्मा का शेयर बुधवार 23 मार्च को 468.35 रुपये पर बंद होकर आज सोमवार को गिरावट के साथ 425.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार से ही यह लाल निशान में रहा और 413.10 रुपये के निचले स्तर तक गया। सुबह करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयर में 56.30 रुपये (12.02%) की गिरावट के साथ 412.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख