शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने महाराष्ट्र में फोर स्ट्रोक टीवीएस एक्सएल 100 बाजार में उतारा

टीवीएस मोटर ने महाराष्ट्र में फोर स्ट्रोक टीवीएस एक्सएल 100 को बाजार में उतार है।

टीवीएस एक्सएल को आज के ग्राहकों की जरूरत में ध्यान में रख कर डीजाइन किया गया है। सभी नए टीवीएस एक्सएल 100 में 99.7सीसी फोर स्ट्रोक इंजन जो सहजता से 4.2पीएस पावर के वितरण के साथ उत्कृष्ट पिकअप और 60 केएमपीएच की गति देता है।बीएसई में टीवीएस मोटर के शेयर बुधवार 23 मार्च 309.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को 310.60 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 320.40 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 310 रुपये फिसला। दोपहर करीब 3.10 बजे कंपनी के शेयर 4.40 रुपये या 1.42% की बढ़त के साथ 313.70 रुपये पर चल रहा है। 28 मार्च 2016 को यह शेयर 320.40 रुपये तक चढ़ा था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर है। वहीं इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 201 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 28 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!