शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बायोकॉन (Biocon) के बायोसिमिलर इंसुलिन ग्लेरगीन को जापान में मिली मंजूरी

बायोकॉन के बायोसिमिलर इंसुलिन ग्लेरगीन को जापान में नियामक मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने जापान की फुजीफिल्म फार्मा के साथ हिस्सेदारी की है। उपयोग के लिए तैयार 100 आइयू इंसुलिन ग्लेरगीन के साथ 3एमएल पहले से भरी हुई डिस्पोजेबल पेन है। यह इंसुलिन वर्ष 2017 की पहली तिमाही तक बाजार में आ सकती है। बीएसई में बायोकॉन के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 470 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 485.30 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 463.30 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 15.35 रुपये या 3.31% की गिरावट के साथ 479.05 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 396.5 रुपये रहा था। वहीं 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 544 रुपये का था। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 9274 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख