शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) ने शरू किया 660 मेगावाट थर्मल पावर स्टेशन का परिचालन

एनटीपीसी को यूनिट 3 की 660 मेगावाट मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का परिचालन शुरू किया है। इसके साथ ही मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की कुल स्थापित क्षमता 1660 मेगावाट हो गयी है।

वहीं एनटीपीसी समूह ने 46 जीडब्ल्यू की क्षमता को पार कर दिया है। स्टैंडअलोन आधार पर एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता 40012 मेगावाट और एनटीपी समूह की कुल स्थापित क्षमता 46553 हो गयी है।
बीएसई में एनटीपीसी के शेयर सोमवार 129.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़ कर 130 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे कंपनी के शेयर 0.30 रुपये या 0.23% की मजबूती के साथ 129.65 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 106,655.03 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 107.2 रुपये का रहा था जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 160 रुपये का था। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के नीचे करोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख