शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

अरबिंदो फार्मा अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने रिवस्टिग्मिने टार्ट्रेट कैप्सूल्स यूएसपी के उत्पादन के लिए मंजूरी मिल गयी है।

यह उत्पाद वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। यह अनुमोदित एएनडीए नोवार्टिस फार्मा के एक्सलॉन कैप्सूल्स सूचीबद्ध दवाओं के बराबर है। नेपरोक्सन सोडियम टैबलेट का उपयोग अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग उपचार के लिए किया जाता है।
बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर पिछले दिन 745.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को सपाट 745.70 रुपये पर खुले। दोपहर करीब 2.20 बजे यह शेयर 11.55 रुपये या 1.55% की गिरावट के साथ 734.65 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 43.636.1 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 570.5 रुपये का रहा था जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 891.5 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख