शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस डिफेंस (Reliance Defence) ने दिया ओएनजीसी (ONGC) को मालवाहक पोत

रिलायंस डिफेंस ऐंड इंजीनियरिंग (Reliance Defence & Engineering) ने ओएनजीसी (ONGC) को सातवें मालवाहक पोत की आपूर्ति कर दी है।

रिलायंस डिफेंस कुल 700 करोड़ रुपये मूल्य के कुल 12 पोत ओएनजीसी को देगा। यह कंपनी के पीपावाव डिफेंस ऐंड ऑफशोर इंजीनियरिंग को अपने नियंत्रण में लिए जाने के बाद पहली आपूर्ति है। कंपनी ने 18 जनवरी को पीपावाव डिफेंस ऐंड ऑफशोर इंजीनियरिंग को अपने नियंत्रण में ले लिया था।
बीएसई में रिलायंस डिफेंस ऐंड इंजीनियरिंग का शेयर सोमवार को 69.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 70.00 पर खुला और कारोबार के दौरान 71.20 रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर में 0.25 रुपये (0.36%) की गिरावट के साथ 69.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख