शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलबर डेविड (Alber David) ने किया जायडस (Zydus) के साथ समझौता, शेयर उछला

एलबर डेविड (Alber David) ने जायडस हेल्थकेयर (Zydus Healthcare) के साथ अपने एक उत्पाद ऐक्टिबिले को बेचने से संबंधित समझौता किया है।

कंपनी ने अपने ब्रांडेड फॉर्मूलेशन व्यवसाय को बढ़ाने के लिए यह समझौता किया है। इस समझौते के बाद लगातार दूसरे दिन कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल आयी है।
बीएसई में एलबर डेविड का शेयर सोमवार को 293.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मजबूती के साथ 301.50 पर खुला और कारोबार के दौरान 320.90 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 23.70 रुपये (8.08%) की बढ़त के साथ 317.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!