शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) के मंडीदीप यूनिट को यूएसएफडीए से मिली निरीक्षण रिपोर्ट, शेयर में 6.27% की गिरावट

ल्युपिन की मंडीदीप यूनिट को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन से निरीक्षण रिपोर्ट मिला है।

मध्यप्रदेश में कंपनी के दवा सक्रिय संघटक (एपीआई) और फॉरमूलेंशन यूनिट को दो अवलो मिला है। कंपनी की मंडीदीप यूनिट में यूएसएफडीए ने 8 फरवरी से 19 फरवरी के बीच निरीक्षण किया था। मंडीदीप यूनिट कंपनी के राजस्व में 200 करोड़ का योगदान करती है। गोवा प्लांट के बाद यह यूनिट कंपनी के अमेरिकी कारोबार में सबसे बड़ा राजस्व योगदान कर रहा है। बीएसई में ल्युपिन के शेयर आज मंगलवार को गिरावट के साथ 1476.20 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1494 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह शेयर 1294.05 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 93.75 रुपये या 6.27% की गिरावट के साथ 1401.45 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 67371.17 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख