शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा (Sun Pharma) ने जापान के प्रिस्क्रिप्शन बाजार में रखा कदम, शेयर में बढ़त

दवा कंपनी सन फार्मा ने स्विस दवा फर्म कंपनी नोवार्टिस से 14 ब्रांडों को खरीद लिया है। इस खरीद के साथ कंपनी ने जापान प्रिस्क्रिप्श्न बाजार में कदम रखा है।

कंपनी ने 14 ब्रांडों को 29.3 करोड़ डॉलर में खरीदा है। समझौते के शर्तों के तहत नोवार्टिस एक निश्चित अवधि के लिए इन ब्रांडों वितरण जारी रखेगा और सन फार्मा की सहायक के लिए लंबित सभी विपणन प्राधिकार के हस्तांतरण करेगा। बीएसई में सन फार्मा के शेयर मंगलवार 794.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 812 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.05 बजे कंपनी के शेयर 12 रुपये या 1.51% की बढ़त के साथ 806.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख