शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) को आईओसी से मिल 48.30 मेगावाट विंड परियोजान का ठेका

सुजलॉन एनर्जी को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) से 48.30 मेगावाट विंड परियोजना का ठेका मिला है।

इस परियोजा में 2.1 मेगावाट की निर्धारित क्षमता के साथ S97 120 मीटर सभी इस्पात हाइब्रिड टावर की 11 यूनिट और S97 90 मीटर ट्यूबलर टावर की 12 यूनिट शामिल है। इस परियोजना में 26,000 परिवारों को बिजली उपलब्ध कराने और प्रतिवर्ष सीओ 2 उत्सर्जन के 0.10 लाख टन कम करने की क्षमता है। यह परियोजना अगले साल यानी 2017 मार्च तक पूरी होने की संभावना है।  बीएसई में सुजलॉन एनर्जी के शेयर मंगलवार 12.87 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 13.10 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.42 बजे कंपनी के शेयर 0.50 रुपये या 3.89% की बढ़त के साथ 13.37 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख