शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से इंजेक्शन के लिए वैनकोमाइसिन हाइड्रोक्लोराइड के उत्पादन और बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।

यह उत्पाद वित्त वर्ष 2016-17 के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है। यह अनुमोदित एएनडीए (ANDA) फ्रेसेनियस काबी यूएसए एलएलसी के सूचीबद्ध दवाओं के बराबार है। इंजेक्शन के लिए वैनकोमाइसिन हाइड्रोक्लोराइड एक एंटीबायोटिक है जिसका उपयोग गंभीर संक्रमण के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर आज बुधवार को बढ़त क साथ 738 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 751 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 732 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.41 बजे कंपनी के शेयर 12.40 या 1.69% की बढ़त के साथ 747.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख