शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Realiance Capital) ने बेची रिलायंस लाइफ में हिस्सेदारी

रिलायंस कैपिटल (Realiance Capital) ने रिलायंस लाइफ इंशोरेन्स में 23% अतिरिक्त हिस्सेदारी निप्पन लाइफ (Nippon Life) को बेचने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

निप्पन लाइफ को यह हिस्सेदारी रिलायंस कैपिटल ने 2,265 करोड़ रुपये में बेची है। रिलायंस कैपिटल रिलायंस ग्रुप (Realiance Group) की सहायक कंपनी है। इसके बाद रिलायंस कैपिटल के शेयर भाव में बढ़त हुई है।
बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर मंगलवार को 360.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बुधवार को बढ़त के साथ 365.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 372.40 रुपये रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 8.85 रुपये (2.45%) की मजबूती के साथ 369.55 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख