शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

देना बैंक (Dena Bank) और आंध्रा बैंक (Andhra Bank) ने एलआईसी (LIC) को बेची अतिरिक्त हिस्सेदारी

देना बैंक ने एलआईसी ऑफ इंडिया को तरजीही आधार पर 65 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर आवंटित किया है।

इस आवंटन के बाद बैंक में एलआईसी ऑफ इंडिया और उसकी विभिन्न योजनाओं की हिस्सेदारी 11.63% से बढ़ कर 14.50% हो गयी है और जीओआई की हिस्सेदारी 65% से घट कर 62.89% हो गयी है। बैंक की सदस्यता और चूकता पूंजी 667 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में देना बैंक के शेयर बुधवार को 28.60 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 29.20 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 28.55 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर बैंक के शेयर 0.45 रुपये या 1.59% की बढ़त के साथ 28.80 रुपये पर बंद हुआ। आंध्रा बैंक ने भी तरजीही आधार पर 4.23% की हिस्सेदारी एलआईसी को बेचा है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख