शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने गोवा में शुरू की 4जी सेवा

खबरों के अनुसार भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने गोवा में इंटरनेट संबंधित 4जी सेवा शुरू की है।

गोवा में 4जी सेवा के शुरू होने पर कंपनी के महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात प्रमुख अशोक गणपति ने कहा कि पहले के मुकाबले अब अधिक लोग मोबाइल डिवाइस से ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल पसंद करते है, ऐसे में हम अपने उपभोक्ताओँ तक सबसे पहले 4जी सेवा 3जी के दामों पर पहुँचाना चाहते हैं।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर मंगलवार को 354.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मजबूती के साथ 358.05 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ खुलने के बावजूद इसमें शुरुआती कारोबार से ही गिरावट जारी रही। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 0.70 रुपये (0.20%) की मामूली कमजोरी के साथ 353.90 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख