शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस (Zydus) की सहायक कंपनी नेशर फार्मा (Nesher Pharma) को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

जायडस फार्मा की सहायक कंपनी नेशर फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से डेक्सट्रॉम्फेतमिने आईआर दवा की बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।

यह दवा सीएनएस उत्तेजक भाग में आता है और यह नेशर में आरऐंडडी की टीम द्वारा विकसित पहला उत्पाद है। इस दवा का उत्पादन यूएसए स्थित उत्पादन यूनिट से किया जायेगा। आईएमएस के आँकड़ों के मुताबिक डेक्सट्रॉम्फेतमिने आईआर दवा की बिक्री 4.06 करोड़ होने का अनुमान है।
बीएसई में जायडस का शेयर बुधवार के 737.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ 735.00 रुपये पर खुला। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 5.15 (0.70%) की गिरावट के साथ 732.45 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!