शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को मिली यूएसएफडीए से मंजूरी

अरबिंदो फार्मा को अमेरिकी खाद्य और औषधि (यूएसएफडीए) से इंजेक्शन के लिए पैंटोप्रजोले सोडियम और वलगसिंक्लोविर दवा के उत्पादन और बिक्री की मंजूरी मिल गयी है।

यह दोनों उत्पाद वित्त वर्ष 2016-17 के पहली तीमाही में बाजार में आ सकती है। पैंटोप्रजोले सोडियम का उपयोग पाचन रोग के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। वलगसिंक्लोविर दवा का उपयोग मरीजों में कयटमेगलोविरुस रेटिनिटिस के साथ एक्वायर्ड इम्यूनोसिंड्रोम और सीएमवी रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 730.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 747.25 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकी नीचे की ओर यह 720 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.17 बजे कंपनी के शेयर 10.405 रुपये या 1.48% की गिरावट के साथ 733.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख