शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) के पक्ष में गया बिजली हेतु अपीलिय न्यायाधिकरण का फैसला

बिजली हेतु अपीलिय न्यायाधिकरण ने रिलायंस पावर (Reliance Power) की याचिका पर फैसला बरकरार रखा है।

इससे कंपनी की सहायक कंपनी ससान पावर को अपनी बिजली खरीदने वालों से 1,050 करोड़ रुपये वसूल करने का रास्ता साफ हो गया है। इसमें 200 करोड़ रुपये कैरिंग कॉस्ट के भी शामिल हैं।
बीएसई में रिलायंस पावर का शेयर गुरुवार को 49.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 49.50 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार से ही यह लाल रेखा से ऊपर रहा। कारोबार के दौरान यह 50.95 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 0.90 रुपये (1.82%) की बढ़त के साथ 50.25 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 1 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!