शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) ने शुरू किया 500 मेगावाट थर्मल पावर यूनिट का परिचालन

बीएचईएल ने महाराष्ट्र में 500 मेगावाट थर्मल यूनिट का परिचालन शुरू किया है।

यह परिचालित यूनिट भेल द्वारा निष्पादित की जा रही परियोजना के चरण III (2x500 मेगावाट) की दूसरी 500 मेगावाट यूनिट है। भेल महाराष्ट्र राज्य की शक्ति विकास कार्यक्रम में एक प्रमुख भागीदार रहा है। कंपनी ने महाराष्ट्र में उत्पादन क्षमता के लिए 15,500 मेगावाट से ज्यादा का योगदान दिया है, जो एक ही राज्य में बीएचईएल द्वारा सबसे ज्यादा क्षमता दी गयी है। कंपनी ने राज्य उपयोगिता द्वारा स्थापित कोयला आधारित सेट के लिेए 85% से ज्यादा की आपूर्ति की है। बीएसई में बीएचईएल के शेयर शुक्रवार को 3.15 रुपये या 2.77% की बढ़त के साथ 116.90 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 120.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 113.50 रुपये तक गया। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख