शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति (Maruti) की बिक्री में 15.6% वृद्धि

मार्च 2016 में मारुति (Maruti) की बिक्री बढ़ कर 12,9345 हो गयी है। साल दर साल कंपनी की बिक्री में 15.6% की वृद्धि हुयी है।

पिछले साल मार्च 2015 में कंपनी की कुल बिक्री 11,1555 रही थी। कंपनी की घरेलू बिक्री 14.6% बढ़ कर 11,8895 हो गयी है। जो पिछले की समान अवधि में 10,3719 रही थी। कंपनी की निर्यात बिक्री भी 33.4% बढ़ कर 10,450 हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की निर्यात बिक्री 7,836 रही थी। हालांकि कंपनी की मिनी वाहनों की बिक्री में 8.7% की गिरावट आयी है। पिछले साल के 40,159 वाहनों के मुकाबले इस साल 36,678 वाहन की बिक्री की है। वहीं कॉम्पैक्ट वाहनों की बिक्री 21.9% बढ़ कर 46,786 हो गयी है। जो पिछले साल की समान अवधि में 38,710 रही थी। सुपर कॉम्पैक्ट वाहनों की बिक्री में भी 21% का इजाफा हुआ है। वहीं अगल मध्य आकार (मिड- साइज) वाहनों की बिक्री 28.9% बढ़ कर 5,480 हो गयी है। बीएसई में मारुति के शेयर शुक्रवार को 4.15 रुपये या 0.11% की बढ़त के साथ 3,723.25 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 3,770 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 3,684 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख