शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री 10% बढ़ी

मार्च में टीवीएस मोटर की बिक्री 10% बढ़ कर 23,2527 हो गयी है।

पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी ने 211,005 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी के कुल दोपहिया वहानों की बिक्री 13.3% बढ़ कर 226,653 हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी ने 200,121 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। घरेलू दोपहियां वाहनों की बिक्री में 19.6% का इजाफा हुआ है और यह बढ़ कर 200,200 हो गयी है। हालांकि कंपनी की तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले साल 10,884 वाहनों के मुकाबले घट कर 5,874 वहान हो गयी है। दूसरी ओर कंपनी के कुल निर्यात बिक्री भी पिछले साल 42,565 वहानों के मुकाबले घट कर 31,121 हो गयी है। दोपहिया वाहनों की निर्यात बिक्री घट कर 26,453 हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में दोपहिया वाहनों की निर्यात बिक्री 32,738 रही थी। बीएसई में टीवीएस मोटर के शेयर शुक्रवार को 2.20 रुपये या 0.68% की बढ़त के साथ 324.85 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 329.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 320.70 रुपये तक फिसला। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 201 रुपये रहा था और 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 329.50 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख