शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की मोटरसाइकिल बिक्री बढ़ी

मार्च में आयशर मोटर्स की मोटरसाइकिल की बिक्री 52% बढ़ कर 51,320 हो गयी है।

कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि में 33,679 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। 350 सीसी इंजन क्षमता वाले मॉडल की बिक्री 55% बढ़ कर 45,639 हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 29,449 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। वहीं 350 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाले मॉडलों की बिक्री 34% बढ़ी है। कंपनी की मोटरसाइकिल की कुल बिक्री जनवरी- मार्च 2015 के मुकाबले जनवरी-मार्च 2016 में 60% बढ़ी हैं। कंपनी का निर्यात भी 53% बढ़ कर 1,261 हो गया है। बीएसई में आयशर मोटर्स के शेयर शुक्रवार को 98.65 रुपये या 0.52% की बढ़त के साथ 19,238.50 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 19,449.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 18,950 रुपये तक फिसला। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 13,930 रुपये का रहा था। दूसरी ओर 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 21,618.30 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख