शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाइकॉस इंटरनेट (Lycos Internet) ने याहू के साथ अपनी साझेदारी बढ़ायी

ग्लोबल इटरनेट ब्रांड लाइकॉस इंटरनेट ने याहू के साथ अपनी साझेदारी एक साल के लिए बढ़ा दी है।

इस साझेदारी का उद्देश्य लाइकॉस सेवाओं का लाभ उठाते हुए याहू खोज और सामग्री की पहुँच को बढ़ाना है। इस साझेदारी से वित्त वर्ष 2016-17 में लाइकॉस का टर्नओवर 10% बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। यह साझेदारी लाइकॉस को वैश्विक स्तर पर खोज, मोबाइल और अन्य प्रासंगिक विज्ञापन सहित सभी प्लेटफॉर्म पर सुविधा देने की अनुमति देती है। बीएसई में लाइकॉस इंटरनेट का शेयर शुक्रवार को 0.45 रुपये या 2.39% की बढ़त के साथ 19.30 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 19.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 18.30 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख