शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील ( JSW Steel) ने किया 1.27 एमटी रिकॉर्ड स्टील उत्पादन

जेएसडब्ल्यू स्टील ने मार्च में 1.27 मिलियन टन कच्चे स्टील का उत्पादन किया है।

कंपनी द्वारा किया गया अभी तक का सबसे ज्यादा उत्पादन हैं। कंपनी ने विजयनगर संयंत्र से 1 मिलियन टन से ज्यादा स्टील का उत्पादन और प्रेषण किया है। जनवरी -मार्च के दौरान कच्चे स्टील का उत्पादन 3.20 मिलियन टन रहा है जो पिछली तिमाही के मुकाबले 5% ज्यादा हैं। वर्ष 2015-16 में 12.56 मिलियन टन कच्चे स्टील का उत्पादन हुआ हैं। 2015-16 के दौरान वियजनगर में लंबे उत्पादों की सुविधा के संचालन के कारण लंबे उत्पादों का उत्पादन 33% बढ़ा है। बीएसई में जेएसडब्ल्यू के शेयर शुक्रवार को 17.60 रुपये या 1.37% की गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,276.20 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 1251 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!