शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदावरी पावर (Godavari Power) ने अपनी सहायक कंपनी में निवेश को बेचा

गोदावरी पावर और इस्पात ने सहायक कंपनियों में अपने निवेश को बेच दिया है।

कंपनी ने गोदावरी ग्रीन एनर्जी के 100 रुपये प्रति शेयर के 18,00,000 वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय संचयी तरजीही शेयर (ओसीसीपीएस) प्रति शेयर 100 रुपये में हीरा फेरो अलॉज को बेच दिया है। गोदावरी ग्रीन एनर्जी की ओसीसीपीएस में गोदवारी पावर की हिस्सेदारी 49,00,000 ओसीसीपीएस से घट कर 31,00,000 ओसीपीएस हो गयी है। गोदावरी ग्रीन एनर्जी गोदावरी पावर कंपनी सहायक कंपनी बनी रहेगी। बीएसई में गोदावरी पावर के शेयर शुक्रवार को 7.35 रुपये या 13.62% शानदार बढ़त के साथ 61.30 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 62 रुपये पर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 54.50 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख