शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अडाणी पोर्ट्स (Adani Ports) को मिली कट्टुपल्ली बंदरगाह खरीदने की अनुमति

खबरों के अनुसार अडाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन्स (Adani Ports & Economic Zones) को तमिलनाडु सरकार ने एलऐंडटी शिपबिल्डिंग से कट्टुपल्ली बंदरगाह खरीदने की मंजूरी दे दी है।

इस बंदरगाह को खरीदने की मंजूरी मिलना अडाणी पोर्ट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बंदरगाह शिपयार्ड-सह-बंदरगाह परिसर का हिस्सा है, जिसे एलऐंडटी शिपबिल्डिंग ने 3,989 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया था। एलऐंडटी शिपबिल्डिंग लार्सन ऐंड टुब्रो की सहायक कंपनी है।
बीएसई में अडाणी पोर्ट्स का शेयर शुक्रवार को 242.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मजबूती के साथ 249.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 3.65 रुपये (1.50%) की बढ़त के साथ 246.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 4 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!