शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री बढ़ी, शेयर में मजबूती

मार्च 2016 में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की बिक्री बढ़ कर 3.05 लाख यूनिट हो गयी है। 

कंपनी की मोटरसाइकिल की बिक्री भी 26% बढ़ कर 2,64,249 हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 2,09,937 मोटरसाइकिल की बिक्री की थी। वहीं व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में भी 2% का इजाफा हुआ है और यह बढ़ कर 41,551 हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी ने 40.667 व्यावसायिक वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी का निर्यात मार्च 2015 98,703 के मुकाबले बढ़ कर 3%  1,01,519 हो गया है। बीएसई में बजाज ऑटो के शेयर शुक्रवार के 2,417.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 2,420 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.11 बजे कंपनी के शेयर मे 26.80 रुपये या 1.11% की बढ़त के साथ 2,443.95 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 69945.07 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!