शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टोरेंट पावर (Torrent Power) को 470.5 करोड़ रुपये की वसूली के लिए जीईआरसी से मिली मंजूरी

टोरेंट पावर को गुजरात विद्युत नियामक (जीईआरसी) ने 470.5 करोड़ रुपये के पिछली वसूली को मंजूरी दे दी हैं।

जीईआरसी प्रति यूनिट 45 पैसे में 470.50 करोड़ रुपये के पिछले अवधि के अंतराल की मंजूरी दे दी है। जीईआरसी ने 31 मार्च को वित्त वर्ष 2016-17 के निर्धारण के लिए टोरेंट पावर के अहमदाबाद जनरेशन, अहमदबाद और सूरत वितरण के लिए टैरिफ ऑर्डर दिया था। यह आदेश 1 अप्रैल 2016 से प्रभाव में हैं। बीएसई में टोरेंट पावर के शेयर शुक्रवार 229.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सोमवार को 231.75 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.52 बजे कंपनी के शेयर 2.95 रुपये या 1.29% की बढ़त के साथ 232 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख